उत्तर प्रदेशअपराध

सोशल मीडिया पर महिला की छवि धूमिल करने वाला शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर महिला की छवि धूमिल करने वाला शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

 

आजमगढ़ विशाल समाचार। सोशल मीडिया के माध्यम से एक महिला की सामाजिक छवि धूमिल करने वाले शातिर अभियुक्त को रौनापार पुलिस व साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार अभियुक्त नाम बदलकर जनपद लखनऊ में छिपकर रह रहा था।

 

गिरफ्तार आरोपी की पहचान शादाब/शाहिद खान उर्फ अभिषेक, पुत्र असलम राजेश रावत, मूल निवासी जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई है। अभियुक्त लखनऊ में नाम बदलकर निवास कर रहा था और महिला की सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने में संलिप्त था।

 

बताया गया कि पीड़िता द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना रौनापार पर अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई। जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि अभियुक्त ने योजनाबद्ध तरीके से साइबर माध्यम का दुरुपयोग करते हुए महिला की सामाजिक प्रतिष्ठा को गंभीर क्षति पहुंचाई।

 

साइबर सेल द्वारा किए गए तकनीकी विश्लेषण, डिजिटल साक्ष्य संकलन एवं सर्विलांस के आधार पर अभियुक्त की लोकेशन ट्रेस की गई। इसके बाद थाना रौनापार पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम ने दिनांक 03 जनवरी 2026 को समय लगभग 06:10 बजे, सरोजनी नगर क्षेत्र, जनपद लखनऊ से अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।

 

जांच में यह भी सामने आया कि अभियुक्त ने पीड़िता की वास्तविक फोटो प्राप्त कर उसे डिजिटल रूप से एडिट किया और अश्लील स्वरूप में परिवर्तित कर फर्जी सोशल मीडिया आईडी के माध्यम से प्रसारित किया। साथ ही अभियुक्त द्वारा पीड़िता एवं उसके परिजनों को लगातार डराने-धमकाने का कार्य किया गया, जिससे पीड़िता मानसिक रूप से प्रताड़ित रही।

पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button