स्वास्थ्यपूणे

पद्मभूषण स्व. डॉ. के. बी. ग्रांट की स्मृति में मानवता का संगम: भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन

पद्मभूषण स्व. डॉ. के. बी. ग्रांट की स्मृति में मानवता का संगम: भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन

विशाल समाचार संवाददाता पुणे 

पुणे: रुबी हॉल क्लिनिक, पुणे के संस्थापक पद्मभूषण स्वर्गीय डॉ. के. बी. ग्रांट सर के 15वें स्मृति दिवस के अवसर पर हॉस्पिटल कामगार संघटना की ओर से आयोजित यह भव्य रक्तदान शिविर मानवता, सेवा भावना और सामाजिक दायित्व का जीवंत उदाहरण बना।

रुबी हॉल कर्मचारी संघटना के आमंत्रण पर इस प्रेरणादायी कार्यक्रम में उपस्थित होने का मुझे सम्मान प्राप्त हुआ। इस अवसर पर स्व. डॉ. के. बी. ग्रांट सर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते समय मन कृतज्ञता से भर उठा। रक्तदाताओं के त्याग और मानवीय संवेदना को नमन करते हुए उन्हें प्रमाणपत्र प्रदान करना वास्तव में सेवा कार्य का सच्चा संतोष देने वाला क्षण था।

जरूरतमंदों के जीवन रक्षण हेतु रक्तदान जैसे पवित्र कार्यों के माध्यम से डॉ. ग्रांट सर के विचार आज भी जीवित हैं, इसका सशक्त प्रमाण इस आयोजन में देखने को मिला।

इस प्रेरणादायी उपक्रम के सफल आयोजन हेतु आयोजक अरविंदजी साबळे, प्रवीणजी साळवे सहित सभी कर्मचारी एवं कार्यकर्ताओं का हार्दिक आभार एवं अभिनंदन।

आपके सेवाभावी कार्य को त्रिवार सलाम! ❤️🩸

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button