रीवा

कलेक्टर ने 87 आवेदकों की सुनी समस्यायें

कलेक्टर ने 87 आवेदकों की सुनी समस्यायें

वृद्धा सुनीता मिश्रा को भरण पोषण के तहत सुविधा दिलाने के दिये निर्देश

उमरी ग्राम के निवासियों ने रास्ता बहाल किये जाने का किया आवेदन

 

रीवा विशाल समाचार. कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई करते हुए 87 आवेदकों की समस्यायें सुनीं तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के दिये निर्देश। मोहन सभागार में आयोजित जनसुनवाई में मढ़ी निवासी वृद्धा सुनीता मिश्रा के आवेदन पर एसडीएम हुजूर को भरण पोषण के तहत सुविधा दिलाने के निर्देश दिये। उन्होंने उमरी निवासियों के सतगढ़ तालाब की मेंड को ध्वस्त कर रास्ता बंद करने के आवेदन पर तहसीलदार रायपुर कर्चुलियान को कार्यवाही करते हुए रास्ता बहाल किये जाने हेतु निर्देशित किया।

 

जनसुनवाई में मझियार निवासियों ने दुवगांव में स्थित तालाब के स्वरूप को नष्ट करने पर रोक लगाने का आवेदन दिया जिसे तहसीलदार सिरमौर को कार्यवाही हेतु प्रेषित किया गया। पुष्पेन्द्र सेन पड़री के पैतृक भूमि वापस दिलाने, कृष्ण कुमार द्विवेदी जोन्हा के शासकीय भूमि में निर्मित दूकानों से अतिक्रमण हटाने, संतोष कोल निवासी जोरी के आदिवासी बस्ती में अवैध बाउंड्रीबाल निर्माण रोके जाने तथा शिवबालक पाण्डेय जवा के स्वामित्व भूमि से अतिक्रमण हटाने के आवेदनों पर संबंधित तहसीलदारों को कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।

 

इसी प्रकार पुरवा निवासी पाण्डेय के नक्शा तरमीम कराने के आवेदन पर तहसीलदार सिरमौर को, गोडहा निवासी दुकौड़ीलाल के स्वंय की भूमि में जबरन बन रहे मकान निर्माण को रोकने के आवेदन पर तहसीलदार सेमरिया को, सिलपरा निवासी मोलई प्रसाद साकेत के शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने के आवेदन को तहसीलदार हुजूर को कार्यवाही हेतु प्रेषित किया गया। जबकि दयाशंकर जायसवाल अल्हवा खुर्द के मुआवजा दिलाने के आवेदन पर भूअर्जन शाखा प्रभारी को एवं टेकुआ निवासी मोनू शर्मा के अनुकंपा नियुक्ति के आवेदन पर प्रभारी अधिकारी स्थापना शाखा को कार्यवाही के लिये कलेक्टर द्वारा निर्देश दिये गये। जनसुनवाई में सीईओ जिला पंचायत मेहताब सिंह गुर्जर, संयुक्त कलेक्टर राजेश कुमार सिन्हा एवं डिप्टी कलेक्टर जीपी अग्रवाल ने भी आवेदकों की समस्यायें सुनीं तथा विभागीय अधिकारियों को समाधान कारक कार्यवाही के निर्देश दिये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button