रीवा

जिला स्तरीय सामूहिक सूर्य नमस्कार आज होगा आयोजित

जिला स्तरीय सामूहिक सूर्य नमस्कार आज होगा आयोजित,उप मुख्यमंत्री होंगे मुख्य अतिथि

 

रीवा विशाल समाचार. स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन 12 जनवरी को युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन जिले के सभी स्कूलों में सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन किया जाएगा। जिला स्तरीय सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मार्तण्ड क्रमांक एक एवं तीन के परिसर में आयोजित जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल होंगे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद श्री जनार्दन मिश्र करेंगे। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक देवतालाब श्री गिरीश गौतम, विधायक गुढ़ श्री नागेन्द्र सिंह, विधायक सिरमौर श्री दिव्यराज सिंह, विधायक मऊगंज श्री प्रदीप पटेल, विधायक सेमरिया श्री अभय मिश्रा, विधायक त्योंथर श्री सिद्धार्थ तिवारी तथा विधायक मनगवां इंजी. नरेन्द्र प्रजापति शामिल होंगे। कार्यक्रम में विद्यार्थी सुबह 9 बजे तक उपस्थित हो जाएंगे। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का आगमन सुबह 9.20 बजे होगा। सामूहिक सूर्य नमस्कार का आकाशवाणी के सभी केन्द्रों से सुबह 9.30 बजे से सीधा प्रसारण किया जायेगा। वंदे मातरम, स्वामी विवेकानंद जी की वाणी, मुख्यमंत्री जी के संदेश एवं सामूहिक सूर्य नमस्कार व प्राणायाम के उपरांत सुबह 10.30 बजे कार्यक्रम का समापन होगा। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने आयोजन की समुचित व्यवस्था के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये हैं। जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी आमंत्रितों से समारोह में शामिल होने का अनुरोध किया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button