Uncategorized

कृषि रथ किसानों को कृषि तकनीक की जानकारी देने के लिए ग्रामों में करेगा भ्रमण

कृषि रथ किसानों को कृषि तकनीक की जानकारी देने के लिए ग्रामों में करेगा भ्रमण

 

मऊगंज विशाल समाचार. कृषि से संबंधित पशुपालन, उद्यानिकी, मत्स्य पालन आदि में किसानों एवं कृषि वैज्ञानिकों के मध्य सीधा संपर्क कायम कर नवीन एवं वैज्ञानिक तकनीक सुधार की जानकारी किसानों को देने के लिए कृषि रथ ग्रामों में भ्रमण करेगा। कृषि रथ प्रत्येक दिन तीन ग्राम पंचायतों का एक माह की अवधि में भ्रमण करेगा। कलेक्टर संजय कुमार जैन ने कृषि रथ के सफल संचालन के लिए जिला स्तरीय एवं विकासखण्ड स्तरीय क्रियान्वयन समिति का गठन किया है। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को कृषि रथ के संचालन के संबंध में व्यवस्थाएें सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button