गोविंदगढ़-टीकर-लक्ष्मणपुर मार्ग में मरम्मत के दौरान वाहनों को परिवर्तित मार्ग से जाने की अनुमति
रीवा विशाल समाचार. कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने गोविंदगढ़-टीकर-लक्ष्मणपुर मार्ग में कनौजा ग्राम के पास बिछिया नदी में वैटेड कॉवेज की मरम्मत के कारण वाहनों को परिवर्तित मार्ग से जाने की अनुमति दी है। मरम्मत के दौरान 20 जनवरी से 30 जनवरी तक गोविंदगढ़-टीकर-लक्ष्मणपुर मार्ग पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। उक्त अवधि में यातायात को सुचारू और सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से टीकर से लक्ष्मणपुर के लिए टीकर-छिरहटा-खुर लक्ष्मणपुर तक तथा ग्राम चुंआ से रीवा के लिए टीकर-छिरहटा-रतौली होकर रीवा-सिलपरा बायपास पर परिवर्तित मार्ग पर वाहन चलेंगे।


