शिक्षारीवा

जिले में हर्षोल्लास से मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस – कलेक्टर

जिले में हर्षोल्लास से मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस – कलेक्टर

गणतंत्र दिवस की संध्या पर भारत पर्व का होगा आयोजन – कलेक्टर

 

रीवा विशाल समाचार. कलेक्ट्रेट के मोहन सभागार में आयोजित बैठक में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने गणतंत्र दिवस के तैयारियों की समीक्षा की। कलेक्टर ने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह पूरे जिले में हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। जिला स्तरीय समारोह एसएएफ मैदान रीवा में प्रात: 9 बजे आरंभ होगा। समारोह के मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली जाएगी। समारोह में पुलिस, होमगार्ड, एसएएफ, जेल, स्काउट गाइड, एनसीसी आदि के द्वारा आकर्षक परेड प्रस्तुत की जाएगी। समारोह में विभिन्न स्कूलों के बच्चे रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। समारोह का समापन पुरस्कार वितरण से होगा। गणतंत्र दिवस की संध्या पर भारत पर्व का टाउन हाल में आयोजन किया जाएगा। इसमें चित्र प्रदर्शनी तथा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। गणतंत्र दिवस पर स्कूलों में विशेष मध्यान्ह भोजन का भी आयोजन होगा। सभी तहसीलों, नगर पंचायतों, जनपद पंचायतों तथा ग्राम पंचायतों में भी गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित कराएं। समस्त कार्यालयों में ध्वजारोहण प्रात: 7 बजे से 8 बजे के मध्य होगा।

 

कलेक्टर ने कहा कि गणतंत्र दिवस पर सभी शासकीय भवनों को आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा। रात में इनमें रोशनी की जाएगी। गणतंत्र दिवस में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की अंतिम रिहर्सल 24 जनवरी को की जाएगी। मुख्य समारोह में बैठक व्यवस्था, पण्डाल, साउण्ड सिस्टम, मंच सज्जा, पुरस्कार वितरण पेयजल व्यवस्था, साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, चिकित्सा व्यवस्था तथा अन्य समस्त व्यवस्थाओं के लिए संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। सभी अधिकारी पूरी जिम्मेदारी के साथ आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। जिला शिक्षा अधिकारी सभी शिक्षण संस्थाओं में ध्वज संहिता का पालन करते हुए ध्वजारोहण कराएं। मुख्य समारोह में आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियाँ देने के निर्देश दिए गए हैं। इसका चयन गठित समिति द्वारा किया जाएगा।

कलेक्टर ने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह में विभिन्न विभागों द्वारा आकर्षक झांकियां निकाली जाएंगी। अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित करने के लिए उत्कृष्ट कार्यों के उल्लेख के साथ 22 जनवरी तक जिला पंचायत कार्यालय में प्रस्ताव प्रस्तुत कर दें। बैठक में सीईओ जिला पंचायत मेहताब सिंह गुर्जर एवं जिले के सभी एसडीएम सहित विभागीय अधिकारी उपस्थि

त रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button