पेयजल व्यवस्था की निगरानी के लिए नोडल अधिकारी तैनात
रीवा विशाल समाचार. शहरी क्षेत्र के नलजल योजनाओं तथा पेयजल व्यवस्था के निरीक्षण के लिए शासन द्वारा प्रत्येक संभाग में दो सदस्यीय दल तैनात किए गए हैं। इस संबंध में संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन मयंक वर्मा ने बताया कि रीवा संभाग के लिए अपर आयुक्त नगरीय प्रशासन शिशिर गेमावत को नोडल अधिकारी बनाया गया है। उन्हें सहयोग देने के लिए प्रभारी कार्यपालन यंत्री संचालनालय नगरीय प्रशासन जीवेन्द्र सिंह को तैनात किया गया है। इन अधिकारियों द्वारा रीवा संभाग के सभी जिलों में भ्रमण करके पेयजल व्यवस्था तथा पेयजल की शुद्धता बनाए रखने के लिए किए जा रहे प्रयासों की निगरानी की जाएगी
।


