शिक्षारीवा

संस्थानों को जारी हो रहे हैं श्रम स्टार रेटिंग प्रमाण पत्र

संस्थानों को जारी हो रहे हैं श्रम स्टार रेटिंग प्रमाण पत्र

 

 

रीवा विशाल समाचार. रीवा जिले में संचालित सभी संस्थानों, पंजीकृत कारखानों, दुकानों एवं वाणिज्यिक संस्थानों में बड़ी संख्या में मजदूर कार्यरत हैं। इन संस्थानों में मजदूरों की सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं समग्र कल्याण की व्यवस्थाओं के आधार पर श्रम विभाग द्वारा संस्थान को श्रम स्टार रेटिंग प्रमाण पत्र जारी किए जा रहे हैं। इस संबंध में जिला श्रम पदाधिकारी प्रिया अग्रवाल ने बताया कि प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए संस्थानों को स्वमूल्यांकन के आधार पर आवेदन करना होगा। संस्थान में श्रम कानूनों के पालन तथा श्रमिकों के कल्याण के लिए समुचित और पारदर्शी व्यवस्था करना आवश्यक है। श्रम विभाग द्वारा संस्थान के प्रमाणीकरण की प्रक्रिया के दौरान पंजीकृत मोबाइल नम्बर पर ओटीपी दिया जाएगा। इसके माध्यम से पोर्टल पर लॉगिन करके संस्थान द्वारा स्वमूल्यांकन से संबंधित प्रश्नों के उत्तर दर्ज करने होंगे। इन्हीं के आधार पर संस्थान की श्रम स्टार रेटिंग निर्धारित की जाएगी। प्रक्रिया पूरा करने के लिए संस्थान को वचन पत्र तथा संस्थान का लोगो अपलोड करने की भी सुविधा दी गई है। निर्धारित प्रक्रिया का पालन करने पर संस्थान को प्रमाण पत्र स्वत: जनरेट हो जाएगा। इसके लिए संस्थान संबल डॉट एमपी डॉट जीओभी डॉट इन/स्टार रेटिंग लॉगिन/पेजेस/ईएसटी लॉगिन डॉट एसपीएक्स लिंक पर आवेदन कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button