श्रमिकों के आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए अभियान 31 तक
रीवा विशाल समाचार. रीवा जिले में मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल में पंजीकृत मजदूरों तथा उनके परिवार के सदस्यों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में 31 जनवरी तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस संबंध में जिला श्रम पदाधिकारी प्रिया अग्रवाल ने बताया कि पंजीकृत मजदूरों तथा उनके परिवार के सदस्यों की सूची निरामय पोर्टल पर उपलब्ध है। इस सूची के आधार पर शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर लगाकर आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए आयुष्मान ऐप का उपयोग किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग, ग्रामीण विकास विभाग तथा नगरीय निकायों के सहयोग से आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए शिविर लगाए जा रहे हैं
।


