शिक्षारीवा

कन्या शिक्षा परिसर में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए आवेदन 10 फरवरी तक

कन्या शिक्षा परिसर में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए आवेदन 10 फरवरी तक

 

रीवा विशाल समाचार. जनजातीय कार्य विभाग के तहत रीवा में शासकीय कन्या शिक्षा परिसर आवासीय विद्यालय संचालित है। इसमें सत्र 2026 में कक्षा 6 में छात्राओं के प्रवेश के लिए 10 फरवरी तक ऑनलाइन पंजीयन किया जा सकता है। इस संबंध में संस्था के प्राचार्य आरके तिवारी ने बताया कि इनमें कक्षा 5वीं में अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति, विमुक्त जनजाति, घुमक्कड़ एवं अर्द्ध घुमक्कड़ की छात्राएं आवेदन कर सकती हैं। कोविड अथवा आतंकवादी घटनाओं में अपने अभिभावकों को खो देने वाली छात्राओं तथा दिव्यांग माता-पिता की बेटी को भी प्रवेश का अवसर दिया जा रहा है। विभाग की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट ट्राईबल डॉट एमपी डॉट जीओभी डॉट इन तथा एमपी टास के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। इसके लिए प्रवेश परीक्षा 22 फरवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। इसके लिए प्रवेश पत्र 15 फरवरी से ऑनलाइन उपलब्ध होंगे। कक्षा में प्रवेश के समय छात्रा को स्थाई जाति प्रमाण पत्र, समग्र आईडी, आधार कार्ड की छायाप्रति, बैंक खाता नम्बर, निवास प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र तथा कक्षा 5वीं की अंकसूची की छायाप्रति प्रस्तुत करना आवश्यक होगा। छात्रा को एमपीटास पोर्टल पर प्रोफाइल पंजीयन कराना आवश्यक होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button