रीवाशिक्षा

संकल्प से समाधान अभियान में गंगेव विकासखण्ड में लगेंगे शिविर 

संकल्प से समाधान अभियान में गंगेव विकासखण्ड में लगेंगे शिविर 

 

 

रीवा विशाल समाचार: आमजनता को शासन की योजनाओं से लाभान्वित करने तथा जन समस्याओं के निराकरण के लिए संकल्प से समाधान अभियान चलाया जा रहा है। गंगेव विकासखण्ड में अभियान के लिए नोडल अधिकारी, शिविर प्रभारी तथा अन्य अधिकारी तैनात कर दिए गए हैं। विकासखण्ड स्तर पर गठित दल निर्धारित दिवसों में ग्राम पंचायतों में शिविर लगाकर आमजनता से आवेदन पत्र प्राप्त कर रहे हैं। इस संबंध में एसडीएम मनगवां संजय कुमार जैन ने बताया कि गंगेव विकासखण्ड के सेक्टर देवास का सेक्टर प्रभारी पीसीओ तरूणेन्द्र शेखर पाण्डेय तथा उपयंत्री संदीप त्रिपाठी को बनाया गया है। देवास सेक्टर में 17 जनवरी को ग्राम पंचायत पिपरहा, खैरा, संसारपुर तथा रौरा उन्मूलन में शिविर लगेंगे। इसी तरह 19 जनवरी को ग्राम पंचायत बेलवा बड़गैयान, मौ‍हरिया तथा बड़ोखर एवं 20 जनवरी को पचोखर, अकौरी और बेलवा कुर्मियान में शिविर लगाए जाएंगे। आमजनता से इन शिविरों से लाभ उठाने की अपील की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button