शिक्षारीवा

संकल्प से समाधान अभियान में अब तक 3672 आवेदन पत्र दर्ज   

संकल्प से समाधान अभियान में अब तक 3672 आवेदन पत्र दर्ज   

 

 

रीवा विशाल समाचार. आमजनता के आवेदन पत्रों का निराकरण करने तथा विकास योजनाओं की पात्रता के अनुसार आवेदन पत्र भरवाने के लिए संकल्प से समाधान अभियान चलाया जा रहा है। जिले भर में यह अभियान 12 जनवरी से 31 मार्च तक चार चरणों में चलाया जा रहा है। अभियान के प्रथम चरण में नगरीय निकायों तथा ग्राम पंचायतों में शिविर लगाकर आमजनता से आवेदन पत्र प्राप्त किए जा रहे हैं। इस संबंध में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने बताया कि अब तक संकल्प से समाधान शिविरों में आमजनता से 3672 आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं। ग्रामीण क्षेत्र में लगाए जा रहे शिविरों में विकासखण्ड जवा में 399, विकासखण्ड रीवा में 192, विकासखण्ड सिरमौर में 1828, विकासखण्ड गंगेव में 170, विकासखण्ड त्योंथर में 157 तथा विकासखण्ड रायपुर कर्चुलियान में 20 आवदेन पत्र दर्ज हुए हैं। शहरी क्षेत्रों में नगर निगम रीवा में 812, नगर परिषद बैकुण्ठपुर में 9, नगर परिषद चाकघाट में 37, नगर परिषद डभौरा में 23, नगर परिषद त्योंथर में 3, नगर परिषद गुढ़ में 21 तथा नगर परिषद सिरमौर में एक आवेदन पत्र दर्ज किए गए हैं। इन आवेदन पत्रों का निराकरण भी किया जा रहा है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button