
रेश्मा खान को संयोजक पद पर नियुक्त किया गया
पुणे: नेशनल कॉन्फ्रेंस फॉर माइनॉरिटी के पश्चिम महाराष्ट्र, यानी पुणे विभाग के संयोजक (कन्वीनर) पद पर कोढवा की समाजसेविका श्रीमती रेश्मा खान को नियुक्त किया गया है।
नेशनल कॉन्फ्रेंस फॉर माइनॉरिटी के अध्यक्ष राहुल डंबाळे की अध्यक्षता में आयोजित विशेष बैठक में खान को यह जिम्मेदारी दी गई। इस अवसर पर राहुल डंबाळे के साथ समीर पटेल, एड. दानीश पठाण, असिफ खान, निलोफर मुल्ला, प्रभु सुनगर सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।
अल्पसंख्यक समुदाय के अधिकारों के लिए काम करने वाली सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में रेश्मा खान परिचित हैं, और उनकी इस नियुक्ति का सभी स्तरों पर स्वागत किया जा रहा है।


