
चंदौली, बेलसंड, सीतामढ़ी हेलीपैड पर मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत, चंदौली पुल व पहुंच पथ का किया उद्घाटन
सीतामढ़ी/बेलसंड विशाल समाचार
चंदौली, बेलसंड स्थित हेलीपैड पर मुख्यमंत्री के आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया गया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुष्पगुच्छ देकर अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री के स्वागत को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने चंदौली पुल एवं उसके पहुंच पथ का विधिवत उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पुल के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी और विकास को नई गति मिलेगी। यह पुल बेलसंड, सीतामढ़ी सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार बुनियादी ढांचे के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और सड़क, पुल व परिवहन सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है। चंदौली पुल के शुरू होने से व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच आसान होगी।
कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। उद्घाटन समारोह के बाद मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को विकास कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए।


