मध्य प्रदेशरीवा

राष्ट्रीय पोषण माह में विभिन्न गतिविधियाँ होंगी संचालित

राष्ट्रीय पोषण माह में विभिन्न गतिविधियाँ होंगी संचालित

रीवा (MP): प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की सुपोषित भारत कुपोषण मुक्त भारत परिकल्पना को लक्षित करते हुए विभिन्न विभागों के समन्वय से पोषण माह कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। आंगनवाड़ी केन्द्रों द्वारा दी जाने वाली सेवाओं में सुधार एवं पोषण आहार से संचालन हेतु जन आन्दोलन एवं सामुदायिक सहभागिता इसके मुख्य घटक है।

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा एक सितम्बर से 30 सितम्बर तक पोषण अभियान अन्तर्गत राष्ट्रीय पोषण माह 2021 का आयोजन किया जा रहा है। महिला एवं बाल विकास विभाग विभिन्न गतिविधियों के आयोजन हेतु नोडल विभाग की भूमिका के रूप में कार्य कर रहा है। इस वर्ष पोषण माह के आयोजन की थीम कुपोषण छोड़ पोषण की ओर थामे क्षेत्रीय भोजन की कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाण्डेय ने बताया कि राष्ट्रीय पोषण माह के 4 सप्ताह में प्रथम सप्ताह एक से 7 सितम्बर तक आंगनवाड़ी केन्द्रों, स्कूलों, पंचायत भवन परिसर एवं अन्य सार्वजनिक स्थल पर पोषण वाटिका के स्वरूप में पौधा रोपण किया जायेगा जबकि द्वितीय सप्ताह 8 से 15 सितम्बर में पोषण के लिए योग एवं आयुष का उपयोग गर्भवती, बच्चे एवं किशोरी बालिकाओं हेतु योगाभ्यास करना है। इसी प्रकार तृतीय सप्ताह 16 से 23 सितम्बर में हाई बर्डन जिलों में हितग्राहियों को न्यूट्रीशन किट एवं आईसी जागरूकता संबंधी सामग्री का वितरण तथा चतुर्थ सप्ताह 24 से 30 सितम्बर में एसएएम बच्चों का चिन्हांकन एवं पौष्टिक भोजन का वितरण करना निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय पोषण माह 2021 के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा एवं एएनएम द्वारा गृह भेंट/सर्वें कर 5 वर्ष तक की आयु के बच्चों की लंबाई/ऊंचाई एवं वजन लेने का अभियान चलाया जायेगा। साथ ही खाद्य विविधता को बढ़ावा दिए जाने हेतु क्षेत्रीय खाद्यान्न – मिलेट्स, मोना अनाज, दाल, बारहमासी उपलब्ध खाद्यान्न एवं स्थानीय मौसमी फल, सब्जी आदि का प्रयोग भोजन में करने हेतु प्रोत्साहित किया जायेगा। इसके अतिरिक्त प्रदेश के विभिन्न नवाचार जैसे पोषण मटका, सहयोगिनी मातृ समिति के सदस्यों का उन्मुखीकरण, एमएएम कार्यक्रम, पोषण थाली का प्रदर्शन, पोषण संवाद, पोषण के रंग अन्नपूर्णा दीदी के संग, कम्युनिटी ग्रोथ चार्ट का उपयोग का क्रियान्वयन भी पोषण माह अन्तर्गत आयोजित गतिविधियों के साथ किया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button