
23 जनवरी को एम्प्रेस गार्डन पुष्प प्रदर्शनी 2026 उद्घाटन एवं श्रद्धांजलि सभा आयोजित
एम्प्रेस गार्डन पुष्प प्रदर्शनी 2026 वरिष्ठ पर्यावरण विशेषज्ञ पद्मभूषण डॉ. माधव गाडगिल को समर्पित
पुणे विशाल सिंह :पुणे की ऐतिहासिक धरोहर एम्प्रेस गार्डन में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भव्य एम्प्रेस गार्डन पुष्प प्रदर्शनी 2026 का आयोजन किया जा रहा है। वरिष्ठ पर्यावरण विशेषज्ञ पद्मभूषण डॉ. माधव गाडगिल की स्मृति को समर्पित यह प्रदर्शनी 23 से 27 जनवरी 2026 के दौरान आयोजित होगी। यह जानकारी आज आयोजित पत्रकार परिषद में सुमन किर्लोस्कर (अध्यक्ष, प्रदर्शनी समिति) और सुरेश पिंगळे (उपाध्यक्ष, प्रदर्शनी समिति) ने दी।
23 जनवरी को उद्घाटन एवं श्रद्धांजलि सभा आयोजित
प्रदर्शनी का औपचारिक उद्घाटन शुक्रवार, 23 जनवरी को दोपहर 12:00 बजे पुणे के पुलिस आयुक्त श्री अमितेश कुमार के कर-कमलों द्वारा किया जाएगा।इसके साथ ही उद्घाटन के पश्चात डॉ. माधव गाडगिल की विशेष श्रद्धांजलि सभा का आयोजित की जाएगी।प्रदर्शनी शुक्रवार, 23 जनवरी को दोपहर 1:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक होगा । एवं 24 से 27 जनवरी सुबह 9:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक आयोजि रहेगा।
डॉ. माधव गाडगिल एग्री-हॉर्टीकल्चरल सोसाइटी ऑफ वेस्टर्न इंडिया के मानद सदस्य थे। उनके निधन से हुई अपूरणीय क्षति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने हेतु उद्घाटन के पश्चात विशेष श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है।

प्रदर्शनी के प्रमुख आकर्षण:
कलात्मक पुष्प सज्जा: जापानी पद्धति (इकेबाना) की पुष्प सज्जाएँ तथा विविध प्रकार के बोन्साई वृक्ष इस वर्ष के मुख्य आकर्षण होंगे। इस प्रदर्शनी में पुणे के साथ-साथ कोल्हापुर, सांगली, नाशिक एवं अन्य राज्यों के प्रसिद्ध नर्सरी व्यवसायी इसमें भाग लेंगे।इसमें बागवानी प्रेमियों के लिए फूलों की सजावट, फल-सब्ज़ी प्रतियोगिता तथा आकर्षक गमलों की प्रतियोगिताएँ आयोजित की गई हैं। इन प्रतियोगिताओं के लिए कोई प्रवेश शुल्क नहीं है।
चित्रकला एवं हस्तलेखन प्रतियोगिताबोला आयोजन
छात्र सहभागिता: बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहन देने हेतु हाल ही में आयोजित चित्रकला एवं हस्तलेखन प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के 800 से अधिक छात्रों ने भाग लिया।

संस्था का उद्देश्य:
वर्ष 1830 से कार्यरत एग्री-हॉर्टीकल्चरल सोसाइटी ऑफ वेस्टर्न इंडिया एम्प्रेस गार्डन का प्रबंधन करती है। केवल मनोरंजन के उद्देश्य से नहीं, बल्कि जनमानस में प्रकृति के प्रति प्रेम और पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने के उद्देश्य से यह पुष्प प्रदर्शनी आयोजित की जाती है।
प्रबंधन की ओर से सभी प्रकृति एवं पुष्प प्रेमियों से अपील की गई है कि वे बड़ी संख्या में उपस्थित रहकर प्रदर्शनी का आनंद लें तथा डॉ. माधव गाडगिल को श्रद्धांजलि अर्पित करें।

