बिहार

मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के क्रम में सीतामढ़ी व शिवहर जिले में विभिन्न योजनाओं का किया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश

मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के क्रम में सीतामढ़ी व शिवहर जिले में विभिन्न योजनाओं का किया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश

पटना, विशाल समाचार संवाददाता 

मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज समृद्धि यात्रा के क्रम में सीतामढ़ी एवं शिवहर जिले में विभिन्न विकास योजनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली और कार्यों को शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने सीतामढ़ी जिला अंतर्गत बागमती नदी पर 70.89 करोड़ रुपये की लागत से बने मीनापुर–बेलसंड पथ में चंदौली घाट पर उच्च स्तरीय आरसीसी पुल एवं पहुंच पथ का शिलान्यास-अनावरण कर उद्घाटन किया। इसके पश्चात बेलसंड प्रखंड अंतर्गत चंदौली पंचायत स्थित हितनारायण उच्च विद्यालय में नक्षत्र वाटिका का उद्घाटन किया।

 

इसके बाद मुख्यमंत्री ने सीतामढ़ी जिले के बेलसंड प्रखंड अंतर्गत हितनारायण उच्च विद्यालय, चंदौली में आयोजित कार्यक्रम में कुल 554.12 करोड़ रुपये की लागत से 67 योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया। इसमें 208.12 करोड़ रुपये की लागत से 26 योजनाओं का उद्घाटन तथा 346 करोड़ रुपये की लागत से 41 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

मुख्यमंत्री ने हितनारायण इंटरस्तरीय विद्यालय परिसर में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं के स्टॉलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत 386 लाभार्थी परिवारों को 1 करोड़ 19 लाख 84 हजार रुपये का सांकेतिक चेक प्रदान किया। साथ ही 4813 जीविका स्वयं सहायता समूहों को बैंक लिंकेज के माध्यम से 252 करोड़ रुपये का सांकेतिक चेक प्रदान किया गया।

 

इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने शिवहर जिला अंतर्गत बाबा भवनेश्वर नाथ मंदिर, देवकुली मंदिर परिसर में 11.89 करोड़ रुपये की लागत से पर्यटन सुविधाओं के विकास कार्य का शिलान्यास-अनावरण कर उद्घाटन किया। उन्होंने देवकुली धाम परिसर के विकास एवं सौंदर्यीकरण का जायजा लिया और तालाब के चारों ओर सीढ़ी घाट निर्माण के कार्य को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने बाबा भवनेश्वर नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।

शिवहर में मुख्यमंत्री ने दुबकी द्वारा निर्मित कमलेश्वरी नंदन सिंह बस पड़ाव का उद्घाटन किया। नव निर्मित बस स्टैंड परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने रिमोट के माध्यम से 59 करोड़ रुपये की लागत से 103 योजनाओं का शिलान्यास-अनावरण एवं उद्घाटन किया। इसमें 42 करोड़ रुपये की लागत से 75 योजनाओं का उद्घाटन तथा 17 करोड़ रुपये की लागत से 28 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। इस अवसर पर 6509 जीविका स्वयं सहायता समूहों को बैंक लिंकेज के माध्यम से 125 करोड़ रुपये का सांकेतिक चेक प्रदान किया गया। साथ ही उद्यमी योजना के अंतर्गत 37 लाभुकों को 99 लाख 75 हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया।

 

निरीक्षण के दौरान जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, जलायु के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद श्री संजय कुमार झा, सांसद श्रीमती ललन सिंह, सांसद श्री देवेश चंद्र ठाकुर सहित कई विधायक, विधान पार्षद, वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button