मध्य प्रदेशरीवा

विधानसभा अध्यक्ष ने शोक संतप्त परिवारों को बंधाया ढ़ाढस

विधानसभा अध्यक्ष ने शोक संतप्त परिवारों को बंधाया ढ़ाढस

रीवा (MP) :विधानसभा अध्यक्ष श्री गिरीश गौतम ने अपने रीवा प्रवास के दौरान जिले के गणमान्य नागरिकों के शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात कर उनके परिजनों के आकस्मिक निधन पर दुख व्यक्त किया।

श्री गौतम ने खपटिहा गांव में लक्ष्मीकांत मिश्रा के निवास में उनकी माता जी के निधन पर शोक व्यक्त किया। विधानसभा अध्यक्ष ने पुरवा (पथरी) निवासी सौखीलाल शुक्ला के निवास पहुंचकर उनकी धर्मपत्नी के निधन पर शोक संवेदना प्रकट की तथा श्री धर शुक्ला के निवास में चाचा जी के निधन पर दुख प्रकट किया। विधानसभा अध्यक्ष ने बैकुंठपुर निवासी गोकुल गुप्ता के निवास में उनकी पत्नी के निधन पर शोकाकुल परिवार से मुलाकात की तथा दुख की घड़ी में ईश्वर से संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button