रीवा

कमिश्नर ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग से की समाधान ऑनलाइन प्रकरणों की समीक्षा

कमिश्नर ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग से की समाधान ऑनलाइन प्रकरणों की समीक्षा

शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बरतने वालों पर कार्यवाही करें – कमिश्नर

 

रीवा विशाल समाचार. कमिश्नर बीएस जामोद ने कमिश्नर कार्यालय सभागार से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से समाधान ऑनलाइन के प्रकरणों की समीक्षा की। कमिश्नर ने कहा कि सभी कलेक्टर हर सप्ताह समाधान ऑनलाइन के एजेण्डा बिन्दुओं में लंबित प्रकरणों की समीक्षा करें। प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कड़ी कार्यवाही करें। सभी अधिकारी सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का संवेदनशीलता से निराकरण करें।

वीडियो कान्फ्रेंसिंग से मऊगंज जिले के प्रकरण की समीक्षा करते हुए कमिश्नर ने कहा कि आंगनवाड़ी केन्द्र से पोषण आहार वितरण से संबंधित शिकायत में अब तक तथ्यात्मक प्रतिवेदन प्रस्तुत नहीं किया गया है। कलेक्टर तत्कालीन डीपीओ तथा परियोजना अधिकारी को इस संबंध में कारण बताओ नोटिस दें। नईगढ़ी के दो निराश्रित बच्चों को स्पॉन्सरशिप योजना से लाभान्वित कर दिया गया है। अभिभावकों की सहमति लेकर इन्हें बालगृह में रहने की व्यवस्था करें। कमिश्नर ने रीवा जिले के प्रकरण की सुनवाई करते हुए कहा कि आवेदक द्वारा हेल्पलाइन 108 पर फोन करने के बावजूद समय पर एंबुलेंस नहीं पहुंची। कलेक्टर इस संबंध में पूरी जाँच करें तथा लापरवाही बरतने वालों पर कड़ी कार्यवाही करें। वीडियो कान्फ्रेंसिंग में कलेक्टर रीवा श्रीमती प्रतिभा पाल, कलेक्टर मैहर श्रीमती रानी बाटड, कलेक्टर सीधी स्वरोचिष सोमवंशी, कलेक्टर सिंगरौली गौरव बैनल तथा कलेक्टर मऊगंज संजय कुमार जैन ने प्रकरणों के संबंध में जानकारी दी। बैठक में संयुक्त आयुक्त दिव्या त्रिपाठी, उपायुक्त एलएल अहिरवार, एसडीओ वन नितीन्द्र खण्डेलवाल मुख्य अभियंता ऊर्जा प्रमा पाण्डेय, संयुक्त संचालक स्वास्थ्य डॉ सत्यभामा अवधिया, संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास शशिश्याम उइके उपस्थित रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button