
खेल अकादमियों में प्रवेश के लिये टैलेण्ट सर्च प्रतियोगिता संपन्न
रीवा (MP)खेलों को बढ़ावा देने के लिये शासन की खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। प्रदेश की खेल अकादमियों में प्रवेश के लिये 12 से 18 आयु वर्ग के प्रतिभाशाली खिलाड़ी बच्चों के लिये जिला स्तरीय टैलेण्ट सर्च प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में के अंतिम दिन 143 बच्चों ने फिजिकल टेस्ट में भाग लिया। संभाग स्तरीय टैलेण्ट सर्च प्रतियोगिता के लिये चयनित खिलाडि़यों को पृथक से सूचना दी जायेगी। सफल खिलाडि़यों को प्रदेश की खेल अकादमी में नि:शुल्क आवास, भोजन एवं शिक्षा की सुविधा के साथ खेल प्रशिक्षण का अवसर दिया जायेगा। इस संबंध में जिला खेल अधिकारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह के मार्गदर्शन में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक एक में टैलेण्ट सर्च प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का आयोजन शिक्षा एवं पुलिस विभाग से किया गया। शिक्षा विभाग के खेल प्रशिक्षकों तथा खेल अधिकारियों द्वारा टैलेण्ट सर्च प्रतियोगिता के लिये सराहनीय योगदान दिया।



