रीवाशिक्षा

गणतंत्र दिवस समारोह में विभिन्न विभाग निकलेंगे झांकियाँ

गणतंत्र दिवस समारोह में विभिन्न विभाग निकलेंगे झांकियाँ

विकास कार्यों और उपलब्धियों को प्रदर्शित करती हुई निकलेंगी झांकियाँ

 

रीवा विशाल समाचार. गणतंत्र दिवस समारोह में विभिन्न विभागों द्वारा विकास कार्यों और जिला तथा प्रदेश स्तर की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने वाली झांकियाँ निकाली जाएंगी। इन झांकियों में शासन की प्रमुख योजनाओं, कार्यक्रमों, अभियानों और विकास कार्यों को प्रदर्शित किया जाएगा। इस संबंध में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने बताया कि झांकियों की विषयवस्तु अनुमोदन के लिए समिति गठित की गई है। इस समिति का अध्यक्ष जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मेहताब सिंह गुर्जर को बनाया गया है। समिति में महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र, संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं, उप संचालक कृषि, उप संचालक उद्यानिकी, कार्यपालन यंत्री पीएचई तथा संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय को सदस्य बनाया गया है। गणतंत्र दिवस समारोह में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, उद्योग विभाग, जनजातीय कार्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, केन्द्रीय जेल, वन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम रीवा, शिक्षा विभाग की झांकियाँ निकाली जाएंगी। झांकियों से संबंधित अधिकारी झांकी की विषयवस्तु का संक्षिप्त विवरण जिला पंचायत कार्यालय में उपलब्ध कराएं। झांकियों की साज-सज्जा, विषयवस्तु गणतंत्र दिवस समारोह की गरिमा के अनुरूप रखें। यातायात प्रभारी झांकियों के परेड मैदान में क्रमबद्ध रूप से खड़े होने तथा बिना किसी बाधा के भ्रमण के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button