
पुणे में संभागीय आयुक्त कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज को दी गई सलामी
पुणे, सोहन सिंह: भारत के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर संभागीय आयुक्त कार्यालय में संभागीय आयुक्त डॉ. चंद्रकांत पुलकुंडवार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर उसे सलामी दी।
इस अवसर पर अपर आयुक्त तुषार ठोंबरे, डॉ. स्वाती देशमुख-पाटील, नितिन माने, उपायुक्त रमेश बेंडे, संजीव पलांडे सहित संभागीय आयुक्त कार्यालय के अधिकारी, कर्मचारी एवं नागरिक उपस्थित रहे।
डॉ. पुलकुंडवार ने उपस्थित सभी लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ दीं।

