
पुणे में 77वां गणतंत्र दिवस उत्साह के साथ मनाया गया
पुणे(सोहन सिंह): भारतीय संविधान के कारण ही भारत विविधता में एकता वाला दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश बना है। लोकतंत्र को मजबूत बनाए रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है, यह विचार उपमुख्यमंत्री एवं पुणे जिले के पालकमंत्री अजित पवार ने व्यक्त किए।
पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य शासकीय समारोह में उपमुख्यमंत्री के हाथों ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर संभागीय आयुक्त डॉ. चंद्रकांत पुलकुंडवार, जिलाधिकारी जितेंद्र डुडी, पुणे पुलिस आयुक्त अमितेशकुमार, पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस आयुक्त विनय कुमार चौबे सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
अजित पवार ने स्वतंत्रता सेनानियों, शहीदों और सैनिकों को नमन करते हुए पद्मविभूषण, पद्मभूषण, पद्मश्री एवं शौर्य पुरस्कार विजेताओं का गौरवपूर्ण उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि पुणे जिला आईटी, उद्योग, स्टार्टअप और बुनियादी ढांचे के विकास में अग्रणी है।
इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। साथ ही ‘स्वच्छ पुणे संकल्प–2026’ अभियान के प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया।



