मध्य प्रदेशरीवा

कमिश्नर ने कमिश्नर कार्यालय में किया ध्वजारोहण

कमिश्नर ने कमिश्नर कार्यालय में किया ध्वजारोहण

 

रीवा विशाल समाचार. गणतंत्र दिवस 26 जनवरी समारोह में रीवा संभाग के कमिश्नर बीएस जामोद ने कमिश्नर कार्यालय में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस हम सबको देश और समाज के प्रति कर्तव्यों तथा संविधान के प्रति निष्ठा की याद दिलाता है। हर व्यक्ति पूरी निष्ठा से सौंपा हुआ कार्य करे यही सच्ची राष्ट्र सेवा है। गणतंत्र दिवस की शुभकामनायें देते हुए प्रभारी कमिश्नर ने कहा कि हर व्यक्ति देश के विकास में सर्वश्रेष्ठ योगदान देने का प्रयास करे। कार्यक्रम संयुक्त आयुक्त दिव्या त्रिपाठी, उपायुक्त एलएल अहिरवार तथा कमिश्नर कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button