
कलेक्ट्रेट में कलेक्टर ने किया ध्वजारोहण
रीवा विशाल समाचार. गणतंत्र दिवस पर कलेक्ट्रेट परिसर में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने अधिकारियों, कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि हम सब सदैव आमजनता के कल्याण के लिए कार्य करें हर अधिकारी और कर्मचारी सौंपे गये दायित्व का ठीक से निर्वहन करके राष्ट्र के विकास में अपना योगदान दें। इस दौरान अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी, एसडीएम सिरमौर दृष्टि जायसवाल, संयुक्त कलेक्टर आरके सिन्हा, डिप्टी कलेक्टर सुधीर बेक, डिप्टी कलेक्टर जीपी अग्रवाल सहित कलेक्ट्रेट के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

