
पुणे बार्टी संस्थान में 77वां गणतंत्र दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया
पुणे, सोहन सिंह : डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर संशोधन एवं प्रशिक्षण संस्था (बार्टी) पुणे मुख्यालय में भारतीय गणतंत्र दिवस का 77वां वर्धापनदिन उत्साहपूर्वक मनाया गया। तिरंगा ध्वज संस्था के महासंचालक सुनील वारे ने फहराया।
इस अवसर पर बार्टी के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी मिलकर भारतीय संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया। महासंचालक सुनील वारे ने डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी और संविधान द्वारा दिए गए न्याय और समानता के महत्व पर प्रकाश डाला।
महा-संचालक ने कहा कि बार्टी संस्था डॉ. आंबेडकर और अन्य महापुरुषों के विचारों का प्रचार-प्रसार करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। संस्था ने उनके साहित्य को देश की विभिन्न भाषाओं में प्रकाशित किया है और राजस्थान विचारपीठ, कर्नाटक सरकार तथा जर्मनी के बान विश्वविद्यालय के साथ भी सहयोग स्थापित किया है।

इस अवसर पर पुणे जिल्हाधिकारी कार्यालय के सामने स्थित डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा को पुष्प माला अर्पित कर सम्मानित किया गया। समता सैनिक दल ने भी डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा को मानवंदना दी।

कार्यक्रम में विशाल लोंढे, डॉ. बबन जोगदंड, नितीन चव्हाण, उल्हास शिंदे, प्रज्ञा मोहिते, सुमेध थोरात, नितीन सहारे, महेश गवई, डॉ. सारिका थोरात, रंजनी वाघमारे, धीरज खाडे और रामदास लोखंडे सहित बार्टी संस्थान के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।



