पूणेराजनीति

रिपब्लिकन पार्टी को उपमहापौर पद मिलना चाहिए – रामदास आठवले

बालासाहेब जानराव पर कोई कार्रवाई नहीं : रामदास आठवले

रिपब्लिकन पार्टी को उपमहापौर पद मिलना चाहिए – रामदास आठवले

बालासाहेब जानराव पर कोई कार्रवाई नहीं : रामदास आठवले

पुणे विशाल सिंह: पुणे महानगरपालिका में रिपब्लिकन पार्टी को उपमहापौर पद मिलना चाहिए, यह स्पष्ट और ठोस भूमिका रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री रामदास आठवले ने व्यक्त की है। साथ ही, पार्टी के राज्य सचिव बालासाहेब जानराव के संबंध में कुछ समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरें पूरी तरह निराधार हैं और उनके खिलाफ पार्टी की ओर से किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं की जाएगी, ऐसा भी आठवले ने साफ किया।

मुंबई में रिपब्लिकन पार्टी के पुणे शहराध्यक्ष संजय सोनावणे के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने रामदास आठवले से भेंट की। इसी दौरान उन्होंने यह भूमिका रखी। शिष्टमंडल में प्रदेश सचिव बालासाहेब जानराव, पुणे शहर महामंत्री महिपाल वाघमारे, श्याम सदाफुले, पूर्व नगरसेवक जयदेव रंधवे सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

रामदास आठवले ने बताया कि पुणे महानगरपालिका में रिपब्लिकन पार्टी के पांच नगरसेवक निर्वाचित हुए हैं, जबकि एक उम्मीदवार मात्र 138 मतों से पराजित हुआ है और दो उम्मीदवार दूसरे स्थान पर रहे हैं। यह पार्टी के लिए अत्यंत उल्लेखनीय प्रदर्शन है।

उन्होंने कहा कि पिछले कार्यकाल की तरह इस बार भी रिपब्लिकन पार्टी को उपमहापौर पद मिलना चाहिए। इस संबंध में उन्होंने राज्य के उच्च व तकनीकी शिक्षा मंत्री तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता चंद्रकांत पाटील से दूरभाष पर चर्चा की है। साथ ही मुख्यमंत्री से भी चर्चा कर सकारात्मक निर्णय लिए जाने का आश्वासन दोनों नेताओं ने दिया है।

इस बीच, कुछ कार्यकर्ताओं द्वारा बालासाहेब जानराव के खिलाफ झूठे आरोप लगाकर समाचार पत्रों में खबरें प्रकाशित कराने पर रामदास आठवले ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने स्पष्ट किया कि बालासाहेब जानराव पार्टी के पुराने और निष्ठावान कार्यकर्ता हैं तथा उनके विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। उन्होंने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से अनुशासन बनाए रखने और किसी की बदनामी न करने की अपील की।

बालासाहेब जानराव ने कहा कि रामदास आठवले द्वारा जताए गए विश्वास के कारण ही वे निष्ठा से काम कर सके और पुणे महानगरपालिका में पार्टी के नगरसेवकों को जिताने में सफलता मिली। उन्होंने यह भी कहा कि उपमहापौर पद के साथ-साथ पार्टी को अन्य जिम्मेदारियां दिलाने के लिए वे निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

इस अवसर पर शहराध्यक्ष संजय सोनावणे ने चेतावनी दी कि शहर के किसी भी वरिष्ठ नेता या कार्यकर्ता पर निराधार आरोप लगाकर समाचार पत्रों अथवा सोशल मीडिया पर बदनामी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button