
प्रभारी मंत्री दो दिवसीय प्रवास पर 5 सितम्बर को आयेंगे रीवा
रीवा (MP) :खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह 5 सितम्बर को दो दिवसीय प्रवास पर रीवा आयेंगे। प्रभारी मंत्री 5 सितम्बर को प्रात: 10 बजे ग्राम परासी जिला अनूपपुर से प्रस्थान कर दोपहर 2.30 बजे रीवा पहुंचेंगे। रीवा पहुंचकर प्रभारी मंत्री पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में शामिल होंगे तथा रात्रि विश्राम रीवा में करेंगे। प्रभारी मंत्री 6 सितम्बर को प्रात: 11 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिले में विभिन्न विभागों में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। प्रभारी मंत्री दोपहर 3 बजे रीवा से कार द्वारा अनूपपुर के लिये प्रस्थान करेंगे।

