उपयंत्री को कारण बताओ नोटिस जारी
रीवा विशाल समाचार. मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मेहताब सिंह गुर्जर ने जनपद पंचायत जवा के उपयंत्री राजेश साकेत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। एक बगिया माँ के नाम परियोजना की समीक्षा के दौरान उपयंत्री द्वारा अपेक्षित प्रगति न होने तथा श्रमिकों को समय पर मजदूरी का भुगतान व सामग्री का भुगतान न करने पर कारण बताओ नोटिस जारी कर समक्ष में उपस्थित होकर अपना पक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश सीईओ जिला पंचायत द्वारा दिए गए हैं।

