राष्ट्रीय न्यास एलएलसी की बैठक 4 फरवरी को
रीवा विशाल समाचार. राष्ट्रीय न्यास लोक लेवल कमेटी की बैठक 4 फरवरी को आयोजित की गई है। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर कमेटी की चेयरपर्सन श्रीमती प्रतिभा पाल करेंगी। बैठक सुबह 11 बजे से कलेक्ट्रेट के बाणसागर सभागार में आयोजित की गई है। बैठक में विधिक संरक्षक के आवेदनों पर विचार, निरामया बीमा, लीगल गार्जियनशिप के बारे में जागरूकता बढ़ाने के संबंध में चर्चा की जाएगी। कमेटी के संयोजक शशिधरमणि त्रिपाठी ने बैठक में समिति के सदस्यों तथा संबंधित अधिकारियों से उपस्थिति का अनुरोध किया है।

