रीवामध्य प्रदेश

भूमि आवंटन के संबंध में दावे-आपत्तियाँ 17 फरवरी तक

भूमि आवंटन के संबंध में दावे-आपत्तियाँ 17 फरवरी तक

रिपोर्ट: विशाल समाचार संवाददाता 

स्थान:  रीवा मध्य प्रदेश

दिनांक : 01 फरवरी 2026

रीवा. नगर निगम रीवा द्वारा अमृत योजना के तहत सीवरेज परियोजना में इंटरमीडिएट पम्पिंग स्टेशन बनाया जा रहा है। इसके लिए खैरा पटवारी हल्का में ग्राम पड़रा की शासकीय भूमि खसरा नम्बर 193/1 रकवा 0.2490 हेक्टेयर के अंश भाग 0.012 हेक्टेयर के लिए आवेदन किया गया है। इसी तरह नगर निगम ने ग्राम ढेकहा की शासकीय भूमि क्रमांक एक रकवा 0.0690 हेक्टेयर के अंश भाग 0.012 हेक्टेयर के आवंटन के लिए कलेक्टर न्यायालय में आवेदन दिया गया है। नगर निगम द्वारा ही ग्राम निपनिया में शासकीय भूमि खसरा नम्बर 321 रकबा 0.4050 हेक्टेयर के अंश भाग 0.0289 हेक्टेयर के आवंटन के लिए भी आवेदन किया गया है। नगर निगम ने पंपिंग स्टेशन निर्माण के लिए रीवा में शासकीय भूमि खसरा क्रमांक 179 रकबा 0.2470 हेक्टेयर तथा 200 केएलडी क्षमता के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट निर्माण के लिए रीवा में शासकीय भूमि खसरा क्रमांक 109 रकबा 0.930 हेक्टेयर के अंश भाग 0.0895 हेक्टेयर के आवंटन के लिए आवेदन किया गया है। तहसीलदार हुजूर शिवशंकर शुक्ला ने इस संबंध में कहा है कि यदि किसी व्यक्ति को इन जमीनों के शासकीय प्रयोजन के लिए आवंटन में किसी तरह की आपत्ति हो तो 17 फरवरी तक तहसीलदार हुजूर कार्यालय में लिखित रूप में आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button