फरार आरोपियों पर ईनाम घोषित
रिपोर्ट :विशाल समाचार संवाददाता
स्थान: मऊगंज, मध्य प्रदेश
दिनांक:02 फरवरी 2026.
पुलिस अधीक्षक मऊगंज दिलीप कुमार सोनी ने दो अलग-अलग आपराधिक प्रकरणों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर पाँच-पाँच हजार रुपए के ईनाम की घोषणा की है। फरार आरोपियों को बंदी बनाने अथवा बंदी बनाने के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना देने वाले को ईनाम की राशि दी जाएगी। थाना मऊगंज में दर्ज प्रकरण में आरोपी संतोष उर्फ लाला उर्फ यश सोनी पिता शिवकुमार सोनी आयु 26 साल निवासी बहुती घटना दिनांक से फरार है। इसी तरह मऊगंज थाने में ही दर्ज एक अन्य प्रकरण में आरोपी राकेश कुमार नीरत पिता भगवानदीन नीरत आयु 28 साल निवासी ढेरा भी घटना दिनांक से फरार है। इनकी गिरफ्तारी के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इनकी गिरफ्तारी के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना देने वाले को पाँच-पाँच हजार रुपए का ईनाम दिया जाएगा। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक मऊगंज का निर्णय अंतिम रूप से मान्य होगा।
