मऊगंज जिले में 677 टन यूरिया तथा 1366 टन डीएपी है उपलब्ध
रिपोर्ट विशाल समाचार संवाददाता
स्थान:मऊगंज मध्यप्रदेश
दिनांक:02 फरवरी 2026.
किसानों के लिए खाद की समुचित व्यवस्था की गयी है। मऊगंज जिले में सहकारी समिति विपणन संघ तथा निजी विक्रेताओं के पास 2 फरवरी की स्थिति में 677.71 टन यूरिया तथा 1366.45 टन डीएपी खाद उपलब्ध है। इसके साथ-साथ जिले में 1332.95 टन एनपीके, 13.95 टन एमओपी तथा 1257.85 टन सिंगल सुपर फास्फेट भी उपलब्ध है। इस संबंध में उप संचालक कृषि यूपी बागरी ने बताया कि अब तक किसानों को 12443.79 टन यूरिया तथा 3915.13 टन डीएपी का वितरण किया जा चुका है। इसी तरह किसानों को 3490.12 टन एनपीके, 14.77 टन पोटाश खाद तथा 1699.93 टन सिंगल सुपर फास्फेट खाद का वितरण किया जा चुका है। सिंगल तथा डबल लाक से प्रतिदिन खाद वितरित की जा रही है। किसानों को ई टोकन के माध्यम से खाद का वितरण किया जा रहा है। वर्तमान में मार्कफेड, सहकारी समिति तथा निजी विक्रेताओं के पास खाद