रीवामध्य प्रदेश

जनगणना कार्य के लिए चार्ज अधिकारी नियुक्त

जनगणना कार्य के लिए चार्ज अधिकारी नियुक्त

 

 

रिपोर्ट : विशाल समाचार संवाददाता 

स्थान:रीवा मध्य प्रदेश

दिनांक: 02 फरवरी 2026.

रीवा कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाल ने जनगणना 2027 के लिए चार्ज अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है। राजेन्द्र कुमार शुक्ला प्रभारी तहसीलदार को तहसील त्योंथर के अन्तर्गत आने वाले संपूर्ण क्षेत्र (नगरीय क्षेत्र को छोड़कर), जीतेन्द्र प्रसाद तिवारी तहसीलदार जवा को तहसील जवा के अन्तर्गत आने वाले संपूर्ण क्षेत्र (नगरीय क्षेत्र को छोड़कर), अनुपम पाण्डे प्रभारी तहसीलदार सिरमौर को तहसील सिरमौर के अन्तर्गत आने वाले संपूर्ण क्षेत्र (नगरीय क्षेत्र को छोड़कर), आँचल अग्रहरी प्रभारी तहसीलदार मनगवां को तहसील मनगवां के अन्तर्गत आने वाले संपूर्ण क्षेत्र (नगरीय क्षेत्र को छोड़कर), अर्जुन बेलवंशी प्रभारी तहसीलदार समेरिया को तहसील सेमरिया के अन्तर्गत आने वाले संपूर्ण क्षेत्र (नगरीय क्षेत्र को छोड़कर), श्रीमती विन्ध्या मिश्रा नायब तहसीलदार को तहसील हुजूर ग्रामीण के अन्तर्गत आने वाले संपूर्ण क्षेत्र (नगरीय क्षेत्र को छोड़कर), विनयमूर्ति शर्मा तहसीलदार रायपुर कर्चुलियान को तहसील रायपुर कर्चुलियान के अन्तर्गत आने वाले संपूर्ण क्षेत्र (नगरीय क्षेत्र को छोड़कर), अरूण कुमार यादव प्रभारी तहसीलदार को गुढ़ तहसील के अन्तर्गत आने वाले संपूर्ण क्षेत्र (नगरीय क्षेत्र को छोड़कर) तथा शिवशंकर शुक्ला तहसीलदार हुजूर को तहसील हुजूर नगर के अन्तर्गत आने वाले संपूर्ण क्षेत्र (नगरीय क्षेत्र को छोड़कर) के लिए चार्ज अधिकारी नियुक्त किया गया है।

इसी प्रकार अजय पाण्डेय सीएमओ नगर परिषद चाकघाट को नगर परिषद चाकघाट एवं त्योंथर के अन्तर्गत आने वाले संपूर्ण क्षेत्र (ग्रामीण क्षेत्र को छोड़कर), संतोष कुमार सिंह सीएमओ नगर परिषद सिरमौर को नगर परिषद सिरमौर के अन्तर्गत आने वाले संपूर्ण क्षेत्र (ग्रामीण क्षेत्र को छोड़कर), श्रीमती निधि राजपूत सीएमओ नगर परिषद बैकुण्ठपुर को नगर परिषद बैकुण्ठपुर के अन्तर्गत आने वाले संपूर्ण क्षेत्र (ग्रामीण क्षेत्र को छोड़कर), हेमन्त त्रिपाठी सीएमओ नगर परिषद मनगवां को नगर परिषद मनगवां के अन्तर्गत आने वाले संपूर्ण क्षेत्र (ग्रामीण क्षेत्र को छोड़कर), श्रीमती निधि राजपूत सीएमओ नगर परिषद सेमरिया को नगर परिषद सेमरिया के अन्तर्गत आने वाले संपूर्ण क्षेत्र (ग्रामीण क्षेत्र को छोड़कर), विजय बहादुर सिंह सीएमओ नगर परिषद गोविंदगढ़ को नगर परिषद गोविंदगढ़ के अन्तर्गत आने वाले संपूर्ण क्षेत्र (ग्रामीण क्षेत्र को छोड़कर), ज्ञानेन्द्र श्रीवास्तव सीएमओ नगर परिषद गुढ़ को नगर परिषद गुढ़ के अन्तर्गत आने वाले संपूर्ण क्षेत्र (ग्रामीण क्षेत्र को छोड़कर) तथा ज्ञानेन्द्र मिश्रा सीएमओ नगर परिषद डभौरा को नगर परिषद डभौरा के अन्तर्गत आने वाले संपूर्ण क्षेत्र (ग्रामीण क्षेत्र को छोड़कर) के लिये कलेक्टर द्वारा चार्ज अधिकारी बनाया गया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button