औद्योगिक क्षेत्रों की जांच के लिए समिति गठित
रिपोर्ट:विशाल समाचार संवाददाता
स्थान: रीवा मध्य प्रदेश
दिनांक: 03 फरवरी 2026.
रीवा कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने औद्योगिक क्षेत्र के खाली भवनों व परिसरों में ड्रग एवं अन्य नशे के पदार्थ के उपयोग पर रोक लगाने के सख्त निर्देश देते हुए जांच के लिए समिति गठित की है। समिति में महाप्रबंधक उद्योग विकास निगम यू.के. तिवारी, जिला आबकारी अधिकारी अनिल जैन, जे.पी. तिवारी जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र सहित संबंधित क्षेत्र के तहसीलदार व थाना प्रभारी को शामिल किया गया है। यह समिति जिला अन्तर्गत स्थित औद्योगिक क्षेत्रों की नियमित निगरानी कर ड्रग एवं अन्य नशे के पदार्थ के उपयोग पर रोक लगाने के संबंध में सख्त कार्यवाही करेगी।
