
मऊगंज में कलेक्टर द्वारा 28 आवेदकों की सुनी गयीं समस्यायें
रिपोर्ट: विशाल समाचार संवाददाता
स्थान : मऊगंज मध्यप्रदेश
दिनांक 04 फरवरी 2026.
मऊगंज में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर संजय कुमार जैन ने 28 आवेदकों की समस्यायें सुनी तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को समुचित कार्यवाही करने के निर्देश दिये। इन्द्रजीत पटेल निवासी नंदनपुर के सीमांकन के आवेदन पर एसडीएम मऊगंज को तथा मोहम्मद हुसैन निवासी वार्ड नंबर 11 हनुमना के शासकीय भूमि की बिक्री को रोकने के आवेदन पर एसडीएम हनुमना को कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।
जनसुनवाई में रामनारायण पाण्डेय निवासी फरहदा के पट्टे की भूमि पर बलपूर्वक निर्माण करने के आवेदन को तहसीलदार को नायब तहसीलदार सीतापुर एवं तीरथ प्रसाद निवासी तेंदुआ के इत्तलावी के आवेदन को तहसीलदार नईगढ़ी, पटेहरा निवासी सुरेश सोनी के इत्तलावी के आवेदन पर तहसीलदार हनुमना को कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया। इसी प्रकार दुर्गा स्वसहायता समूह हर्दीतिवरियान द्वारा उचित मूल्य दुकान संचालन के लिए प्रस्तुत आवेदन पर एसडीएम मऊगंज को नियमानुसार कार्यवाही के लिए प्रेषित किया गया। जनसुनवाई में पिंकी विश्वकर्मा निवासी पकरा के राशन कार्ड बनाने के आवेदन को खाद्य विभाग तथा साधना साकेत निवासी डिहिया के दिव्यांग पेंशन के आवेदन को सीईओ जनपद नईगढ़ी को प्रेषित कर कार्यवाही हेतु निर्देश दिये गये। नगर परिषद मऊगंज के वार्ड क्रमांक 8 के निवासियों ने अधूरी पड़ी नालियों के कारण जल भराव होने से बोरिंग का पानी प्रदूषित होने का आवेदन कलेक्टर को दिया। कलेक्टर ने सीएमओ नगर परिषद मऊगंज को तत्काल समुचित कार्यवाही के निर्देश दिये। देवांशी शुक्ला के अनुकंपा नियुक्ति के आवेदन पर कलेक्ट्रेट की स्थापना शाखा एवं ग्राम पंचायत बलभद्रगढ़ में फर्जी भुगतान की जांच के आवेदन पर सीईओ जनपद हनुमना को कार्यवाही के लिए कलेक्टर द्वारा निर्देश दिये गये।

