गेंहू उपार्जन के दौरान समस्याओं के निराकरण हेतु तकनीकी समिति गठित
रिपोर्ट विशाल समाचार संवाददाता
स्थान: मऊगंज मध्यप्रदेश
दिनांक 0 4 फरवरी 2026.
रबी विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर गेंहू का उपार्जन 7 फरवरी से 7 मार्च तक किया जायेगा। पंजीयन एवं उपार्जन के दौरान प्राप्त समस्याओं के निराकरण एवं पर्वेक्षण के लिए कलेक्टर संजय कुमार जैन द्वारा तकनीकी समिति का गठन किया गया है। समिति में जिला सूचना अधिकारी, जिला प्रबंधक लोक सेवा, जिला ई गवर्नेंस प्रबंधक, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी अनमोल जैन, कम्प्यूटर आपरेटर विशाल तिवारी एवं सचिन श्रीवास्तव को शामिल किया गया है
।

