सहकारी समितियों को पंजीयन के कार्य हेतु अनापत्ति प्रमाण पत्र दें – कलेक्टर
रिपोर्ट विशाल समाचार संवाददाता
स्थान: मऊगंज ,मध्यप्रदेश
दिनांक: 04 फरवरी 2026.
कलेक्टर संजय कुमार जैन ने उपायुक्त सहकारिता को निर्देश दिये हैं कि रबी विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर पंजीयन केन्द्र में कार्य के लिए सहकारी समितियों को अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा है कि पंजीयन नीति के प्रावधानों के अनुसार जिले की सहकारी संस्थाओं की नियमानुसार पात्रता परीक्षण कर अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करें।

