Uncategorized

गेंहू उपार्जन के दौरान समस्याओं के निराकरण हेतु जिला स्तरीय उपार्जन समिति गठित

गेंहू उपार्जन के दौरान समस्याओं के निराकरण हेतु जिला स्तरीय उपार्जन समिति गठित

रिपोर्ट विशाल समाचार संवाददाता 

स्थान:मऊगंज मध्यप्रदेश

दिनांक: 04फरवरी 2026. रबी विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर गेंहू का उपार्जन 7 फरवरी से 7 मार्च तक किया जायेगा। पंजीयन एवं उपार्जन के दौरान प्राप्त समस्याओं के निराकरण एवं पर्वेक्षण के लिए कलेक्टर संजय कुमार जैन द्वारा जिला स्तरीय उपार्जन समिति गठित की है। समिति के अध्यक्ष कलेक्टर होंगे तथा सदस्य सचिव जिला आपूर्ति अधिकारी को बनाया गया है। समिति में जिला अग्रणी प्रबंधक, उप संचालक कृषि, उपायुक्त सहकारिता, जिला सूचना अधिकारी, महाप्रबंधक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक, जिला विपणन अधिकारी, जिला मुख्यालय के एमपी डब्ल्यूसीएल शाखा प्रबंधक, जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम, अधीक्षक भू अभिलेख एवं सचिव कृषि उपज मंडी को सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button