इटावाउत्तर प्रदेश

समाधान दिवस पर 106 फरियादी ने अपने शिकायत पत्र प्रस्तुत किए , मौके पर 5 शिकायतों का हुआ निस्तारण

इटावा (वि.स.प्रतिनिधी):
सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त होने वाली जन शिकायतों का गुणवत्ता पूर्वक निर्धारित समय सीमा के अन्दर निस्तारण किये जाने, अवैध कब्जा से सम्बन्धित शिकायतों के निराकरण हेतु राजस्व ,पुलिस की संयुक्त टीमे गठित कर मौके पर भेजकर समस्या का निराकरण कराये जाने के निर्देश दिये।
उक्त निर्देश मूुख्य विकास अधिकारी सन्तोष कुमार राय ने तहसील भरथना के सभागार में आयेाजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जन शिकायतें सुनने के दौरान दिये। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिसव पर प्राप्त होने वाली शिकायतों के प्रति सभी अधिकारी गभ्भीर रहकर शिकायतों का गुणवत्तापरक समय से निस्तारण कराया जाये, अधीनस्थों पर आश्रित न रहे। आज आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में तहसील भरथना क्षेत्रान्तर्गत दूर दराज ग्रामीण अंचलों से आये 106 फरियादियों ने अपने अपने शिकायती पत्र प्रस्तुत किये। जिनमें से 05 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण कर फरियादियों को राहत प्रदान की।श्शेष शिकायती पत्रों को पृष्ठांकित कर संबंधित अधिकारियों को निस्तारण हेतु उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुजीत कुमार पुत्र श्रीराम निवासी करपिया ने पट्टे की भूमि से अवैध कब्जा हटवाये जाने,कमल सिंह पुत्र गंगाराम नि. ग्राम कण्डाह मौजा ढकपुरा ने विपक्षीगणों द्वारा घर के सामने रखी गयी झोपड़ी को हटवाये जाने,अनिल कुमार पुत्र राम मिलन नि. नगला सुखी मौजा विवौली ने गाटा सं. 164 चकरोड से अवैध अतिक्रमण हटवाये जाने, ओमकार पुत्र स्व. वीरेन्द्र कुमार दुबे नि.कन्धेसी पचार ने पिता की मृत्यु के बाद दर्ज विरासत को राजनीति दबाव के कारण इन्तखाब में दर्ज स्थगन आदेश निरस्त कराये जाने,विमला देवी पत्नी गिरीश नारायण ने स्वामित्व वाली भूमि से अवैध कब्जा हटवाये जाने, सेानम पुत्री होरीलाल निवासिनी वैसौलीघाट ने ग्राम पंचायत पद पर गैर कानूनी ढंग से की जा रही नियुक्ति रोके जाने, पंकज पुत्र कैलाश तिवारी नि.कन्धेसी पचार ने रेलवे कारीडोर के अर्न्तगत अधिग्रहीत की गयी भूमि का मुआवजा दिलाये जाने, धनीराम पुत्र चन्नी लाल नि. तुरैया ने वन विभाग की भूमि गाटा सं. 669 पर हो रहे अवैध कब्जा रोके जाने की मांग अपने अपने प्रार्थना पत्रो के माध्यम से की। जिन्हें प्रष्ठांकित कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही हेतु उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस बृजेश कुमार सिंह, परियोजना निदेशक डीआरडीए जयकेश त्रिपाठी, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 भगवानदास, उप जिलाधिकारी भरथना हेम सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा.विनीत कुमार पाण्डेय, तहसीलदार भरथना हरिश्‍चन्द्र , जिला पूर्ति अधिकारी सीमा त्रिपाठी, जिला कृषि अधिकारी अभिनन्दन सिंह, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी प्रशान्त कुमार ,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उमानाथ, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेश कुमार यादव, जिला प्रोवेशन अधिकारी सूरज सिंह सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button