मध्य प्रदेशरीवा

समर्थन मूल्य पर गेंहू खरीदी के लिए किसानों का पंजीयन आज से

समर्थन मूल्य पर गेंहू खरीदी के लिए किसानों का पंजीयन आज से

रिपोर्ट: विशाल समाचार संवाददाता

स्थान:रीवा मध्य प्रदेश

मऊगंज . किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य देने के लिए शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर खरीद की जाती है। समर्थन मूल्य पर गेंहू खरीदी के लिए किसानों का पंजीयन 7 फरवरी से 7 मार्च तक होगा। किसान एमपी किसान एप, ई-उपार्जन पोर्टल तथा ई-उपार्जन मोबाइल एप पर अपना पंजीयन करा सकते हैं। इस संबंध में कलेक्टर संजय कुमार जैनने बताया कि मऊगंज जिले में गेंहू उपार्जन के लिए प्रस्तावित सभी खरीदी केन्द्रों में किसान गेंहू उपार्जन के लिए पंजीयन करा सकते हैं। सभी किसान निर्धारित खरीदी केन्द्रों में अपना आनलाइन पंजीयन अवश्य करायें। पंजीकृत किसानों से ही समर्थन मूल्य पर गेंहू की खरीद की जायेगी। स्वयं के मोबाइल, कम्प्यूटर, खरीदी केन्द्र तथा ग्राम पंचायत कार्यालय में स्थापित सुविधा केन्द्र में पंजीयन की नि:शुल्क व्यवस्था की गई है। किसान 50 रुपए का शुल्क देकर एमपी ऑनलाइन कियोस्क, कॉमन सर्विस सेंटर, लोक सेवा केन्द्र तथा साइबर कैफे में पंजीयन करा सकते हैं। कलेक्टर ने बताया कि पंजीयन के समय किसान आधार संख्या से लिंक बैंक खाते दर्ज करें जिससे ऑनलाइन भुगतान किया जा सके। पंजीयन कराने के लिए किसान को बोये गये खेत के खसरा नंबर की ऋण पुस्तिका, आधार से लिंक बैंक खाते की जानकारी देकर अपना पंजीयन करा सकते हैं। कलेक्टर ने किसान भाईयों से अनुरोध किया है कि 7 मार्च से पूर्व पंजीयन कराकर समर्थन मूल्य योजना का लाभ प्राप्त करें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button