जिला जनगणना समन्वय समिति गठित
रिपोर्ट : विशाल समाचार संवाददाता
स्थान: रीवा, मध्य प्रदेश
मऊगंज . जिले में कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी संजय कुमार जैन की अध्यक्षता में जिला जनगणना समन्वय समिति गठित की गयी है। समिति के संयोजक जिला जनगणना अधिकारी एवं अपर कलेक्टर होंगे। सदस्य के तौर पर समिति में अतिरिक्त जिला जनगणना अधिकारी/सांख्यिकी अधिकारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास, सहायक परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण तथा जिला जनसंपर्क अधिकारी को शामिल किया गया है।

