मध्य प्रदेशरीवा

हनुमना ब्लॉक में फाइलेरिया से बचाव के लिए चलेगा अभियान

हनुमना ब्लॉक में फाइलेरिया से बचाव के लिए चलेगा अभियान

रिपोर्ट : विशाल समाचार संवाददाता

स्थान:  रीवा मध्य प्रदेश

मऊगंज जिले के हनुमना ब्लॉक में फाइलेरिया (हाथीपांव) से बचाव के लिए 10 से 24 फरवरी तक सामूहित दवा सेवन अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान ब्लॉक के समस्त लक्षित पात्र जनसंख्या को फाइलेरिया रोधी दवाओं की एक खुराक का सेवन कराया जाएगा। दो वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं अति वृद्ध अथवा गंभीर बीमारी वाले व्यक्तियों को दवा का सेवन नहीं कराया जाएगा। अभियान को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए अधिकारियों की नियुक्ति कर उन्हें जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस संबंध में कलेक्टर संजय कुमार जैन ने बताया कि दवाओं का सेवन प्रशिक्षित स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा कराया जाएगा। फाइलेरिया मच्छरों के काटने से फैलने वाला एक परजीवी रोग है। इस बीमारी का कोई कारगर इलाज नहीं है। इसकी रोकथाम ही इसका समाधान है। इसके लक्षण (पैरों या अंगों में सूजन) संक्रमण के कई सालों बाद दिखाई देते हैं। कलेक्टर ने बताया कि अभियान के दौरान 10 और 13 फरवरी को चिन्हित बूथों पर एवं 14 से 24 फरवरी तक घर-घर जाकर समस्त लक्षित जनसमुदाय को दवा का सेवन कराया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अभियान के संबंध में सौंपे गए दायित्वों को प्रभावी ढंग से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button