चार आदतन अपराधियों को किया गया जिला बदर
रिपोर्ट: विशाल समाचार संवाददाता
स्थान: रीवा मध्य प्रदेश
मऊगंज कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी संजय कुमार जैन ने चार आदतन अपराधियों को जिला बदर किये जाने का आदेश दिया है। पुलिस अधीक्षक से प्राप्त प्रतिवेदन पर सोनू उर्फ अनुज मिश्रा निवासी पहरखा, आशुतोष सिंह उर्फ ईसू सिंह निवासी करह, अखिलेश तिवारी निवासी शिवराजपुर एवं विकटबहादुर सिंह निवासी पथरौड़ाकला को एक वर्ष की अवधि के लिए मऊगंज जिले एवं उसे लगे सीमावर्ती जिले रीवा एवं सीधी जिले की सीमा से एक वर्ष की अवधि के लिए जिला बदर का आदेश जिला दण्डाधिकारी द्वारा दिया गया है।

