अधिवक्ताओं और अभ्यर्थियों के लिए क्षमता निर्माण कार्यक्रम शुरू
रिपोर्ट: विशाल समाचार संवाददाता
स्थान: रीवा मध्य प्रदेश
रीवा मध्यप्रदेश राज्य न्यायिक अकादमी के वर्ष 2026 के अनुमोदित वार्षिक कैलेंडर के अनुसार अकादमी सिविल जज, जूनियर डिवीजन (प्रवेश स्तर) की प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा की तैयारी कर रहे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य श्रेणियों के अधिवक्ताओं और अभ्यर्थियों के लिए “क्षमता निर्माण कार्यक्रम” मध्य जनवरी से प्रारंभ है। यह कार्यक्रम सोमवार से शुक्रवार अवकाश दिवसों को छोड़कर ऑनलाइन मोड में संचालित किया जा रहा है। जिला संयोजक अनुसूचित जाति एवं जनजातीय कार्य विभाग केके पाण्डेय ने इच्छुक अभ्यर्थियों से कहा है कि वे गूगल लिंक https://forms.gle/U29G7AzzPHyAPSH68 अथवा एमपीएसजेए के वेबपेज में जाकर और पंजीकरण कर इसका लाभ उठा सकते हैं
।

