मध्य प्रदेशरीवा

कलेक्टर की अध्यक्षता में नगरीय निकायों के कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न

बैठक में अनुपस्थित उपयंत्रियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश

कलेक्टर की अध्यक्षता में नगरीय निकायों के कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न

बैठक में अनुपस्थित उपयंत्रियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश

रिपोर्ट: विशाल समाचार संवाददाता

स्थान:रीवा मध्य प्रदेश

रीवा  कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल की अध्यक्षता में रीवा नगर निगम एवं जिला अन्तर्गत समस्त नगरीय निकायों में संचालित निर्माण कार्यों तथा योजनाओं के अद्यतन प्रगति की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। कलेक्ट्रेट के मोहन सभागार में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए कि नगरीय निकायों में पूर्व से स्वीकृत विभिन्न मदों के निर्माण कार्यों को शीघ्रता से गुणवत्ता सहित पूर्ण कराएं तथा नवीन स्वीकृत निर्माण कार्यों में तत्काल कार्य प्रारंभ करें। उन्होंने बैठक में अनुपस्थित उपयंत्रियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

 

बैठक में कलेक्टर ने निर्देशित किया कि पूर्व के स्वीकृत प्रधानमंत्री आवास शहरी कार्यों को पूर्ण कराएं। जिन हितग्राहियों को योजनान्तर्गत राशि प्रदाय की जा चुकी है उनसे कार्य पूर्ण कराएं। उन्होंने प्रधानमंत्री 2.0 अन्तर्गत स्वीकृत कार्यों को गति देने के निर्देश दिए तथा कहा कि जिन हितग्राहियों के कार्य की किश्तें दी जा रही हैं उन्हें तथा पूर्ण कार्यों को पोर्टल में सूचीबद्ध करें। साथ ही जिन हितग्राहियों के आवेदन पत्र अस्वीकृत हुए हैं उनकी समस्त जानकारी भी दर्ज करें। कलेक्टर ने बैठक में कहा कि नगरीय निकायों के आय का मुख्य स्त्रोत विभिन्न करों से प्राप्त होता है। इसलिए अभियान चलाकर संपत्ति कर की वसूली चालू वित्तीय वर्ष की समाप्ति से पूर्व अनिवार्यत: करें। साथ ही उपभोक्तओं से जल कर की राशि की वसूली की जाए। बैठक में पीएम स्वनिधि योजना, गीता भवन निर्माण, स्वच्छ पेयजल वितरण, नगरीय निकायों में अतिक्रमण हटाने, साफ-सफाई दुरूस्त रखने के साथ ही स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत सार्वजनिक शौचालय निर्माण सहित अन्य योजनाओं की निकायवार समीक्षा की गई। बैठक में आयुक्त नगर निगम डॉ. सौरभ सोनवणे तथा नगर परिषदों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button