
कृषि मंत्री दत्तात्रय भरणे ने किया मतदान
रिपोर्ट: विशाल समाचार संवाददाता
स्थान: पुणे, महाराष्ट्र
जिला परिषद एवं पंचायत समिति चुनाव के मद्देनज़र राज्य के कृषि मंत्री दत्तात्रय भरणे ने इंदापुर तालुका स्थित जिला परिषद स्कूल, बोराटेवस्ती, भरणेवाड़ी के मतदान केंद्र पर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
इस अवसर पर श्री भरणे ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में मतदान की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने लोकतंत्र के इस उत्सव में अधिक से अधिक मतदाताओं से भाग लेकर मतदान करने की अपील की।



