
उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजित पवार ने किया मतदान
रिपोर्ट:विशाल समाचार संवाददाता
स्थान: बारामती, महाराष्ट्र
जिला परिषद एवं पंचायत समिति चुनाव के मद्देनज़र राज्य की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजित पवार ने आज सुबह काटेवाड़ी स्थित जिला परिषद स्कूल पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
इस अवसर पर श्रीमती पवार ने कहा कि उज्ज्वल भविष्य के लिए लोकतंत्र की इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने राज्य के सभी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर लोकतंत्र को सशक्त बनाने की अपील की।



