संभागीय समीक्षा बैठक 12 फरवरी को
रिपोर्ट :विशाल समाचार संवाददाता
स्थान:रीवा,मध्य प्रदेश
रीवा . रीवा संभाग के कमिश्नर बीएस जामोद की अध्यक्षता में स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास तथा खाद्य विभाग की संभागीय समीक्षा बैठक 12 फरवरी को आयोजित की गई है। कमिश्नर कार्यालय सभा कक्ष में महिला बाल विकास व स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त बैठक सुबह 10 बजे से तथा खाद्य विभाग की समीक्षा बैठक दोपहर 2 बजे से आयोजित की गयी है
।


